सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 44 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेने वाले हैं। छात्र अपनी सीबीएसई डेटशीट और टाइमटेबल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा को लेकर स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। परीक्षाएं केवल उन्हीं स्कूलों में होंगी जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। 2025 की सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 44 लाख से अधिक छात्रों के बैठने की संभावना है। छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट और टाइमटेबल का इंतजार कर रहे हैं, जिसका जल्द ही अंत होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा से कुछ समय पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार डेटशीट जारी करेगा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चल सकती हैं। पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा से करीब दो महीने पहले डेटशीट जारी कर देता है। इस हिसाब से दिसंबर में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने की संभावना है।
हाल ही में सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। 2025 की बोर्ड परीक्षाएं सख्त निगरानी में होंगी। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से न केवल निगरानी की जाएगी, बल्कि उनकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर उसे देखा जा सके। सीबीएसई ने इस बारे में एक नोटिस जारी कर सभी स्कूलों को जानकारी दी है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि उनके सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों। यह निर्देश सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल और हेडमास्टर्स को भेजा गया है। परीक्षा के दौरान रिकॉर्डिंग की जाएगी, जिसे स्कूलों को कम से कम दो महीने तक सुरक्षित रखना होगा। हालांकि, इस रिकॉर्डिंग को केवल अधिकृत व्यक्ति ही देख सकेंगे।
सीबीएसई ने यह भी कहा कि कैमरों में पैन, टिल्ट और जूम की सुविधा होनी चाहिए ताकि किसी भी क्षेत्र या छात्र पर स्पष्ट नजर रखी जा सके। जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा। आपको बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की परीक्षा को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सीबीएसई ने ये कदम उठाए हैं। हर परीक्षा केंद्र में 240 छात्रों के लिए एक विशेष निगरानी अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस जानकारी को छात्रों और उनके अभिभावकों तक भी पहुंचाने को कहा गया है।
सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में





