राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज एक्शन मोड में नजर आई। NIA ने आज सुबह कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग 44 जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह ISIS के जरिए देशभर में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में हो रही है। ISIS की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों के तौर पर होती है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जिन जगहों पर रेड पड़ी है, उसमें थाने ग्रामीण, थाने शहर, पुणे, मीरा भयांदर शामिल है, इसके अलावा कर्नाटक में एक जगह छापेमारी चल रही है सबसे बड़ी बात यह है कि थाने में ग्रामीण इलाकों में यह छापेमारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान NIA ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और चल रहे मामले में विदेश में स्थित ISIS संचालकों की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है।
एनआईए ने छापेमारी के दौरान आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और विदेशी-आधारित ISIS हैंडलर्स की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी किया, एनआईए की जांच में में भारत के अंदर ISIS की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने के लिए कटिबद्ध लोगों के एक जटिल नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है.




