क्या बजट के बाद सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन

 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। पिछले साल की तरह इस साल भी मोबाइल इक्वीपमेंट्स के कुछ पार्ट्स में कस्टम ड्यूटी कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। लेकिन बजट पेश होने से पहले ही सरकार ने एक तोहफा दिया है, जो आम आदमी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके तहत मोबाइल फोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने मोबाइल पार्ट्स के आयात शुल्क  को घटा दिया है। इस फैसले से मोबाइल फोन की कीमतों में कमी आ सकती है यानी ये सस्ते हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार ने बजट से ठीक पहले मोबाइल पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इसे 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। ये न केवल मोबाइल इंडस्ट्री, बल्कि देश के आम लोगों के लिए ये राहत भरी खबर है, क्योंकि इंपोर्ट ड्यूटी कम होने के चलते मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग की कॉस्ट भी कम हो जाएगी और कंपनियां फोन की कीमतों में भी कटौती कर सकती हैं। पिछले साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले कैमरा लैंस समेत कुछ कंपोनेंट्स पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी में कटौती की थी। साथ ही, फोन में इस्तेमाल होने वाली लीथियम-आयन बैटरी पर दिए जाने वाली रियायत को एक और साल के लिए बढ़ा दिया था। भारत स्मार्टफोन कंपनियों के लिए बड़ा बाजार है।

केन्द्र सरकार का मेक-इन-इंडिया प्रोग्राम भी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को भारत में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए आकर्षित कर रहा है। एप्पल ने भारत में अपने आईफोन  का प्रोडक्शन कई गुना बढ़ा दिया है। वहीं, गूगल ने भी भारत में अपने स्मार्टफोन बनाने की घोषणा की है। कंपोनेंट्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी कम होने पर स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करने का फैसला पूरी तरह से उसे बनाने वाली कंपनी पर निर्भर करता है। स्मार्टफोन कंपनियां अपने प्रोडक्ट की कीमत तय करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।

इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने पहले भी कहा था कि अगर सरकार घटकों पर आयात शुल्क कम करती है और उन्हें कुछ श्रेणियों में समाप्त करती है, तो भारत से मोबाइल फोन निर्यात अगले दो वर्षों में तीन गुना बढ़कर 39 अरब डॉलर हो सकता है, जो वित्त वर्ष 2023 में 11 अरब डॉलर था। भारतीय मोबाइल उद्योग को वित्त वर्ष 2024 में लगभग 50 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन बनाने की उम्मीद है, जो अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 55-60 अरब डॉलर होने की संभावना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading