यौन उत्पीड़न मामले में जेएनयू का पूर्व छात्र, अब विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा

जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने यौन उत्पीड़न मामले को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार पूर्व छात्र की परिसर में एंट्री बैन कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च 2024 को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में एक छात्रा से प्राप्त शिकायत के बाद 1 अप्रैल 2024 की सुरक्षा रिपोर्ट और शिकायतकर्ता, गवाहों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिए गए बयानों से पता चला कि अश्वरी प्रताप सिंह (पूर्व छात्र) को उसके और जेएनयू के एक अन्य छात्र के साथ मौखिक दुर्व्यवहार, अपमानजनक टिप्पणियों और धमकी में शामिल पाया गया था. इस तरह की हरकतें गंभीर प्रकृति की हैं और इसलिए पूरे जेएनयू परिसर को तत्काल प्रभाव से अश्वरी प्रताप सिंह की सीमा से बाहर घोषित किया जाता है। आदेश में आगे कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में अश्वरी प्रताप सिंह को आश्रय देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। लेकिन जब उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि जांच के आदेश दे दिए हैं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि कैंपस में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। कैंपस के अंदर विश्वविद्यालय के ही छात्र बाहरी लोगों के साथ मिलकर आधी रात को छात्रा से अभद्रता करते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का आरोप है कि चार लोगों में से दो विश्वविद्यालय के ही छात्र हैं, जबकि दो बाहरी हैं। छात्रा के समर्थन में जेएनयू छात्रसंघ ने कैंपस में रात को मार्च निकाला और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। उधर, पीड़िता का कहना है कि विश्वविद्यालय में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। कैंपस में यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। मैं भूख हड़ताल पर बैठी हूं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक मुझसे मिलकर पूरी जानकारी तक नहीं ली। पीड़िता ने आरोपी छात्रों का नामांकन रद्द करने की मांग रखी है। हालांकि जिन छात्रों पर आरोप लगा है, वे दूसरे छात्र संगठन से जुड़े हुए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading