मालदीव, सैलानियों को लुभाने के लिए भारत में कराएगा रोड शो

भारत के साथ रिश्तों में खटास के बाद मालदीव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मालदीव जाने वाले भारतीय सैलानियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जिसको लेकर अब मालदीव प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही है. इसके बाद अब मालदीव की एक बड़ी टूरिज्म संस्था ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देश के बड़े शहरों में रोड शो करने का फैसला किया है. भारत के साथ रिश्तों को तनावपूर्ण बनाकर मालदीव ने अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली है. मालदीव में भारतीय सैलानियों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से कमी आ गई है. इसका असर मालदीव की इकोनॉमी पर पड़ रहा है. अब मालदीव की एक बड़ी टूरिज्म संस्था ने भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए भारत के बड़े शहरों में रोड शो करने का फैसला किया है. ताकि मालदीव को लेकर भारतीय पर्यटकों के बीच धारणा बदली जा सके और उन्हें एक बार फिर से मालदीव भ्रमण के लिए प्रेरित किया जा सके. बता दें कि चारों ओर समुद्र से घिरे मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन ही है. यहां बड़ी संख्या में भारतीय छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं. लेकिन इस स्थिति में बदलाव तब आया जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने चुनावी अभियान में ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया. इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ते चले गए. मालदीव ने अपने यहां से भारतीय सैनिकों को भी बाहर निकालने का आदेश जारी कर दिया. ये सैनिक वहां असैन्य कामों में लगए हुए थे.
कई मंत्रियों ने की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
इसके कुछ हफ्तों बाद पीएम मोदी ने भारत के लक्षद्वीप से अपनी तस्वीर जारी की. इसके बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव की तुलना की जाने लगी. इसके बाद मालदीव के कई मंत्रियों सहित कुछ अधिकारियों ने भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई. अब मालदीव इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कदम उठा रहा है और भारत से रिश्ते ठीक करने में जुटा है. 8 अप्रैल को माले में भारतीय उच्चायुक्त के साथ चर्चा के बाद मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) ने भारत के कई शहरों में रोड शो आयोजित करने सहित यात्रा और पर्यटन सहयोग बढ़ाने की योजना बनाई है.
MATATO ने शुरू की रोड शो की तैयारियां
मालदीव की पर्यटन एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि, ‘MATATO ने पर्यटन पहल को बढ़ावा देने के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग के साथ मिलकर सहयोग करने का इरादा व्यक्त किया है, भारत के प्रमुख शहरों में एक व्यापक रोड शो शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा आगामी महीनों में इन्फ्लुएंशर और मीडिया को मालदीव के ट्रिप पर ले जाया जाएगा ताकि वे वहां के बारे में जान सकें. इस एसोसिएशन ने कहा कि भारत मालदीव के पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, उन्होंने कहा कि वे मालदीव को एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए भारत भर के प्रमुख टूरिज्म संस्थाओं और इस इंडस्ट्री के अहम प्लेयर्स के साथ काम करेंगे. मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राजनयिक विवाद के बाद इस देश का दौरा करने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है. 2023 में मालदीव का दौरा करने वाले 17 लाख से अधिक पर्यटकों में से अधिकांश भारतीय (2,09,198) थे. इसके बाद रूस और चीन का नंबर था. हालांकि, राजनयिक तनाव के बाद के हफ्तों में भारतीय सैलानियों की संख्या पांचवें स्थान पर खिसक गई थी. बता दें कि मालदीव में पिछले साल नवंबर में चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच संबंधों में खटास बढ़ गई है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading