नए आपराधिक कानून के तहत अब घर बैठे लिखवा सकते हैं, एफआईआर

आज यानी एक जुलाई 2024 का दिन भारत देश के लिए बेहद खास है क्योंकि आज से देश में नए तीन कानून लागू हो गए हैं। अब से देश में आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता, सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और आईईए की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम को जाना जाएगा। यही नहीं अब से अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो बतौर पीड़ित आप पुलिस स्टेशन नहीं जाना चाहते तो आप घर बैठे ही एफआईआर करवा दर्ज सकते हैं। इसके लिए आप इलेक्ट्रोनिक माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें एसएमएस, ईमेल या फिर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट शामिल है। अब आप घर बैठे ई-एफआईआर करवा सकते हैं।
आप अगर पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर नहीं करवाना चाहते हैं तो आपको अपने राज्य की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जैसे अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपको दिल्ली पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, इसके अलावा आप किसी भी ई-कम्युनिकेशन माध्यम से पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भेज सकते हैं
ध्यान रहे कि जब आप ई-एफआईआर करवाएं तो घटना की पूरी जानकारी डिटेल में दें, आपको अपना नाम, अपनी पूरी जानकारी भी देनी है, साथ ही अगर कोई जरूरी दस्तावेज हैं तो वो भी यहां पर लगाएं, ताकि आपकी शिकायत को मजबूती मिल सके, जब आप ई-एफआईआर करवा चुके हैं तो शुरुआती वेरिफिकेशन के लिए इसे जांच अधिकारी को भेजा जाएगा, फिर जो इसकी जांच करेगा वो अधिकारी ये सुनिश्चित करेगा कि वो प्रारंभिक जांच शुरु कर सकता है कि क्या प्रथम दृष्टया कोई मामला बनता है या फिर इसमें अधिकतम 14 दिन लगेंगे।
अगर आप ई-संचार के जरिए कोई शिकायत भेजते हैं तो उसे तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड में लिया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी, 24 घंटे में तलाशी रिपोर्ट के बाद उसे न्यायालय के सामने रखा जाएगा, एफआईआर की कॉपी शिकायतकर्ता को मुफ्त में दी जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading