मोदी के रूस दौरे के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर भारत ने जताई नाराजगी

मोदी पुतिन की मुलाकात पर जेलेंस्की ने दिया था तीखा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे के और दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की टिप्पणी पर सोमवार को भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारत की नाराजगी के बारे में यूक्रेन के दूतावास को बताया गया है। सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली ने जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारतीय पक्ष के बारे में कीव को अवगत करा दिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मोदी की मॉस्को यात्रा को ‘बहुत निराशाजनक’ और शांति प्रयासों के लिए एक ‘झटका’ बताया था। एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने खासतौर पर यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों का जिक्र किया था, जिसमें उसी दिन कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला शामिल था। जेलेंस्की ने लिखा था, “रूस ने यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल पर मिसाइल से हमला किया, जिसमें युवा कैंसर रोगियों को निशाना बनाया गया। कई मलबे के नीचे दब गए। इससे बहुत निराशा हुई। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को एक ऐसे दिन पर मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते देखना शांति प्रयासों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।”
पीएम मोदी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद 8 और 9 जुलाई को अपना पहला मॉस्को दौरा किया। पुतिन के साथ शिखर वार्ता में मोदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती। कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए हमले की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने पुतिन के सामने कहा था, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में भरोसा करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है। उस पर भी अगर बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, निर्दोष बच्चें मरें तो दिल छलनी हो जाता है और बहुत पीड़ा होती है। मुझे कल आपके साथ इन मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।
रूस को निर्यात बढ़ाने के लिए नया कदम उठा सकता है भारत
भारत रूस के लिए निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नए तरीके तलाश रहा है। इसके तहत रुपये-रूबल व्यापार को प्रोत्साहित करने के साथ रूस पर गैर-टैरिफ बाधाओं को उठाने के लिए दबाव डाला जा सकता है। 2022 की शुरुआत में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ गया है। हालांकि, यह वृद्धि एकतरफा रही है, जिसमें भारत ने केवल तेल खरीदने पर जोर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि प्रतिबंध से प्रभावित रूस को निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। हमारा लक्ष्य 100 अरब डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने का है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading