‘कमला हैरिस बन सकती हैं अमेरिका की राष्ट्रपति

अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव का समय करीब आ रहा है, दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमों डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। एक तरफ रिपब्लिकन ने अपने उम्मीदवार के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को मैदान में उतारा है। वहीं डेमोक्रेट्स ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल जो बाइडन और कमला हैरिस के नाम को लेकर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में सामने आया है कि पार्टी के भीतर बाइडन को हटाने की मांग चल रही है। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद कुछ ऐसा कह दिया कि सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।
चुनाव की दौड़ से हटाने की मांग
बाइडन ने एनएएसीपी के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्हें चुनाव की दौड़ से हटाने को लेकर लगातार मांग चल रही है। 81 साल के डेमोक्रेट्स नेता ने मजे लेते हुए कहा, ‘वह न केवल एक अच्छी उपराष्ट्रपति ही हैं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रपति भी हो सकती हैं।’ राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर बाइडन हट जाते हैं, तो हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए सबसे स्पष्ट उम्मीदवार होंगी। हालांकि, बाइडन प्रशासन में अपनी भूमिका नहीं बना पाने के लिए अक्सर उनकी आलोचना की जाती रही है। माना जाता है कि अगर बाइडन इस्तीफा देने का फैसला करते हैं, तो हैरिस ही उनकी जगह लेने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होंगी। हालांकि, बाइडन ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह चुनाव से बाहर होने की योजना बना रहे हैं।
यहां तक कि राष्ट्रपति बाइडन ने लोगों से कहा कि उन्होंने पहले से ही दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की योजना बना ली है। उनमें से एक यह है कि वे मतदान-अधिकार कानून पर हस्ताक्षर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।
डोनाल्ड ट्रंप पर जो बाइडन का हमला
इस बीच, जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला किया। नेवादा में एक सभा के दौरान डेमोक्रेट नेता ने कहा, हमारी राजनीति हिंसा से जुड़ी है, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें सच बोलना बंद कर देना चाहिए। आप कौन हैं, आपने क्या किया है, आप क्या करेंगे, यह सब जायज सवाल हैं।
बाइडन ने 33वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन के एक कथन का जिक्र कर कहा, ‘ट्रूनैन ने कहा था कि मैंने कभी किसी को नरक नहीं दिया। मैंने सिर्फ सच बताया और उन्हें लगा कि यह नरक है।’ बकौल बाइडन, इस कथन में वो सच्चाई छिपी है जिससे साफ पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति काल अश्वेत अमेरिकियों के लिए नरक क्यों था। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘इस देश में किसी भी अन्य कारण की तुलना में ज्यादा बच्चे गोली लगने से मरते हैं, जो चौंकाने वाला है। यह परेशान करने वाला है और अगर हम इसके बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं लेते तो यह सरासर कायरता होगी। अगर आप अमेरिका में हिंसा के खिलाफ खड़े होना चाहते हैं, तो अमेरिका की सड़कों से युद्ध वाले इन हथियारों को हटाने में मेरा साथ दें।’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading