असम में बन सकता है तीसरा डिफेंस कॉरिडोर, मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री के समक्ष रखा प्रस्ताव

देश में तीसरा डिफेंस कॉरिडोर असम में स्थापित कराने का प्रस्ताव असम मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। इस प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
असम मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री के समक्ष राज्य में तीसरा डिफेंस कॉरिडोर स्थापित का प्रस्ताव रखा गया। हिमंत बिस्वा के इस प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हिमंत बिस्वा ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर यूपी और तमिलनाडु के डिफेंस कॉरिडोर मुद्दे पर चर्चा की। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के बाद, यहां रक्षा उत्पादन केंद्र बनवाना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बातचीत की। जिस पर उन्हें रक्षा मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष तीसरा डिफेंस कॉरिडोर असम में स्थापित कराने का प्रस्ताव रखा। यदि असम में यह कॉरिडोर स्थापित होता है तो यह देश का तीसरा डिफेंस कॉरिडोर होगा। अभी तक उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में ही डिफेंस कॉरिडोर हैं। उन्होंने कहा कि असम में डिफेंस कॉरिडोर के प्रस्ताव पर अग्रिम विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें समय कुछ अधिक लग सकता है, क्योंकि यह मामला संवेदनशील है। हिमंत बिस्वा ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने से पहले कई कारकों का मूल्यांकन किया जाना जरूरी है। हालांकि रक्षा गलियारा स्थापित करने से राज्य के आर्थिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार केंद्रीय बजट में यह स्वीकार किया गया है कि असम की बाढ़ देश के बाहर से आने वाले पानी के कारण और ज्यादा भयानक रूप में आ गई थी। उन्होंने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने मुद्दे को हल करने के लिए व्यापक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री सरमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इसमें उन्होंने गुवाहाटी के पास एक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए फंडिंग, नामरूप में ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम के विस्तार और इसकी चौथी इकाई के चालू होने पर चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। गृहमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि एनआरसी को भी अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक्स लेते समय आधार कार्ड का मुद्दा अवरुद्ध हुआ था। जल्द से जल्द इसे हल किया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading