एक अगस्त से लागू होंगे, फास्टैग के नए नियम

फास्टैग में बदलाव लाने और टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने के लिए नए फास्टैग नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें खास तौर पर फास्टैग के लिए केवाईसी की जरूरत पर जोर दिया गया है, जो 1 अगस्त से अनिवार्य हो जाएगा। हालांकि कई नियम पहले से ही लागू हैं, लेकिन फास्टैग के लिए नया केवाईसी जरूरी है।
फास्टैग केवाईसी
फास्टैग के नए नियमों के मुताबिक, केवाईसी 31 अक्तूबर तक पूरी करनी होगी। फास्टैग सेवा देने वाली कंपनियों को 31 अक्तूबर तक तीन से पांच साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए केवाईसी पूरी करनी होगी, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी। फास्टैग ग्राहकों को इस दौरान एनपीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना केवाईसी अपडेट कराना चाहिए।
पुराने वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
1 अगस्त से कंपनियों को एनपीसीआई के नियमों का पालन करना होगा। जिसमें तीन से पांच साल पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना और पांच साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्तूबर तक बदलना शामिल है। वाहन मालिकों के लिए जरूरी है कि वे 31 अक्तूबर, 2024 तक अपना केवाईसी पूरा कर लें।
1 अगस्त से लागू नए नियम
• 5 साल पुराने फास्टैग का बदलाव
• 3 साल पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट
• फास्टैग से वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर लिंक करना
• नई गाड़ी खरीदने के 90 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना
• फास्टैग प्रदाताओं को अपने डेटाबेस को वेरिफाई करना होगा
• कार के आगे और साइड की साफ तस्वीरें अपलोड करना
• फास्टैग को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा
• 31 अक्तूबर, 2024 तक केवाईसी की जरूरतें पूरी करना

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading