म्यांमार: विद्रोही संगठनों का बड़े हिस्से पर कब्जा

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में चल रहा संघर्ष भी लगातार फैल रहा है और हालात ये हो गए हैं कि म्यांमार के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
दुनिया इन दिनों कई संघर्षों से जूझ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध, वैश्विक तनाव लगातार बढ़ रहा है। अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में चल रहा संघर्ष भी लगातार फैल रहा है और हालात ये हो गए हैं कि म्यांमार के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल विद्रोही सेनाओं ने म्यांमार के उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
संघर्ष में अब तक 30 लाख लोग विस्थापित हुए
म्यांमार की सेना ने साल 2021 में जनता द्वारा चुनी गई सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके खिलाफ कई विद्रोही संगठनों ने सशस्त्र विद्रोह कर दिया। म्यांमार में जारी संघर्ष को अब तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि जैसे जैसे समय बीत रहा है विद्रोही संगठन, सेना पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। जून महीने से म्यांमार के शान राज्य के मेंडले इलाके में लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, म्यांमार में संघर्ष की वजह से 30 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
म्यांमार के बड़े इलाके पर कब्जा करने के करीब विद्रोही संगठन
म्यांमार में मानवीय राहत के काम करने वाले संगठन ताइ स्टूडेंट यूनियन ने बताया है कि शान राज्य में हिंसा के चलते एक लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं और जून से जुलाई मध्य तक करीब 141 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। म्यांमार के विद्रोही संगठनों ने बीते साल अक्तूबर में ऑपरेशन 1027 के तहत म्यांमार की सेना पर दूसरे चरण का हमला शुरू किया था। पहले चरण के संघर्ष में विद्रोही संगठनों ने रणनीतिक रूप से शान राज्य की पूर्वी सीमा पर कब्जा कर लिया था। यह इलाका चीन की सीमा से लगता है। अब विद्रोही संगठन देश के उत्तरी इलाके, जो कि मेंडले से लाशियो तक करीब 280 किलोमीटर का इलाका है, उस पर कब्जे के लिए लड़ रहे हैं। आशंका है कि अगर विद्रोही संगठन सफल हुए तो म्यांमार दो हिस्सों में टूट सकता है।
शहरी इलाकों में भी मजबूत हो रहे विद्रोही संगठन
विद्रोही संगठनों तांग नेशनल लिब्रेशन आर्मी, म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी और मेंडले पीपल्स डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि वे मोगोक पर कब्जा कर चुके हैं, जो कि रूबी की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही उत्तरी सीमा पर शान राज्य के दो शहरों क्याकुमे और नॉनघीकियो समेत कई अन्य इलाकों पर भी कब्जा कर लिया है। लाशियो पर भी कब्जे का दावा विद्रोही संगठन कर रहे हैं, लेकिन अभी भी वहां लड़ाई चल रही है। विशेषज्ञों ने आशंका जाहिर की है कि ऑपरेशन 1027 के तहत विद्रोही संगठन चीन सीमा से लेकर म्यांमार के मध्य तक बड़े हिस्से पर कब्जा स्थापित कर सकते हैं। म्यांमार के ग्रामीण इलाकों पर विद्रोही संगठन काबिज हैं और अब धीरे-धीरे वे शहरी इलाकों में भी कब्जे के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading