नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबदुद्दीन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार को रात एक बयान में यह जानकारी दी।
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच मंगलवार की रात अंतरिम सरकार के प्रमुख की नियुक्ति की गई। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने यूनुस की नियुक्ति का एलान किया। प्रेस सचिव ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों के बीच हुई बैठक के दौरान अंतरिम सरकार की नियुक्ति का फैसला लिया गया। बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
प्रेस सचिव ने कहा कि अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। यूनुस फिलहाल देश से बाहर हैं। लेकिन उन्होंने शेख हसीना के शासन से हटने का स्वागत करते हुए इसे देश की ‘दूसरी आजादी’ करार दिया। यूनुस को 2006 में ग्रामीण बैंक के जरिए गरीबी-विरोधी अभियान के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 440 तक हो चुकी है। वहीं, अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। जिसके बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं पर हमला किया गया। हसीना के देश से भागने के बाद हुई हिंसा में अवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की मौत हुई। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नई दिल्ली में कहा कि बांग्लादेश का एक सैन्य विमान हसीना को लेकर सोमवार को दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें कड़ी सुरक्षा के भी एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि सेना और पुलिस के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। ढाका में स्थिति मंगलवार को काफी हद तक शांत थी। बसें और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाले वाहन सड़कों पर थे और व्यापारियों ने दुकानों को खोला। सरकारी वाहन दफ्तरों की ओर जा रहे थे। बैटरी से चलने वाले कई रिक्शा सड़कों पर चलते दिखाई दिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading