उदयपुर: आरोपी के मकान पर बुलडोजर चला, बिजली कनेक्शन भी काटा

राजस्थान के उदयपुर के स्कूल में चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी छात्र के अवैध घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। इससे पहले घर को खाली कराया गया और घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। यह कार्रवाई वन विभाग के उस नोटिस पर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ है। वन विभाग की ओर से आरोपी को अतिक्रमण हटाने की वॉर्निंग दी गई थी। वन विभाग की टीम आरोपी छात्र के घर पहुंची। जहां अवैध निर्माण के चलते विभाग ने आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। गौरतलब है कि घटना की जांच करते वक्त पाया गया है कि आरोपी पक्ष का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ था। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद विभाग की ओर से आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने को कहा है। बताया जाता है कि उदयपुर नगर निगम के अधिकारी शनिवार दोपहर ही अपनी पूरी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने हमलावर छात्र के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद कम से कम समय में मकान को खाली करवाया गया। अधिकारियों ने जैसे ही सुनिश्चित किया की मकान में कोई नहीं है, वैसे ही दो जेसीबी ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इस नजारे को देखते रहे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जिसके चलते शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंसा भड़कने के बाद जिले में धारा 163 लागू कर दी गई। इंटरनेट बंद करने के अलावा 17 अगस्त 2024 से अगले आदेश तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ उदयपुर में दो स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में किसी भी प्रकार की नुकीली चीज चाकू, कैंची या अन्य धारदार हथियार जैसी लाने को लेकर प्रतिबंध लगाया है। वहीं संस्था प्रधान को इस आदेश को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों को नियमित रूप से रेंडम तरीके से विद्यार्थियों के बैग और अन्य सामान की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading