बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक नौकरी छोडऩे के लिए मजबूर, 50 शिक्षकों से जबरन इस्तीफा लिया

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले हिंदू शिक्षकों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब तक कम से कम 50 हिंदू शिक्षकों को अपनी नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 अगस्त को छात्रों और बाहरी लोगों ने बरिशाल के बेकरगंज सरकारी कॉलेज की प्रिंसिपल शुक्ला रानी हलदर के कार्यालय पर हमला किया और उनसे इस्तीफा देने की मांग की। कई घंटों तक डराने-धमकाने के बाद हलदर ने सादे कागज पर ‘मैं इस्तीफा देती हूं’ लिखकर इस्तीफा दे दिया। इसी प्रकार, 18 अगस्त को अजीमपुर गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल और कॉलेज की लगभग 50 छात्राओं ने प्रिंसिपल गीतांजलि बरुआ और अन्य दो शिक्षकों से इस्तीफा देने की मांग की। बरुआ का कहना है कि उनके कार्यालय पर हमला कर उन्हें अपमानित किया गया। काजी नजरूल विश्वविद्यालय में भी, लोक प्रशासन और शासन अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शंजय कुमार मुखर्जी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। मुखर्जी को कहा गया कि वे बहुत कमजोर हो गए हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद युनूस ने हिंदुओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन यह वादा खोखला साबित हो रहा है। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद के समन्वयक साजिब सरकार के अनुसार, देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति खराब होती जा रही है। खासकर हिंदुओं को हमलों, लूटपाट, महिलाओं से बदसलूकी, मंदिरों में तोड़फोड़, घरों और व्यवसायों में आगजनी और हत्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा कि वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है, और सूफी मुसलमानों की मजारों और दरगाहों को भी ध्वस्त किया जा रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading