अगस्त में जीएसटी संग्रह 10 फीसदी बढ़ने से सरकारी खजाना भरा

सितंबर की पहली तारीख को सरकार ने अच्छी खबर दी। अगस्त के महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 10% की वृद्धि दर्शाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त में जीएसटी राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया था। अगस्त में घरेलू राजस्व 9.2% बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। वस्तुओं के आयात से शुद्ध जीएसटी राजस्व 12.1% बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अगस्त में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38% अधिक हैं। इस साल अब तक जीएसटी संग्रह 9.13 लाख करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि पिछले साल जनवरी से अगस्त तक यह आंकड़ा 8.29 लाख करोड़ रुपये था। पिछले साल की तुलना में इस बार जीएसटी संग्रह में 10.1% की बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीएसटी काउंसिल की बैठक 9 सितंबर को हो सकती है। अप्रैल में कुल जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जबकि मई और जून में यह क्रमशः 1.73 लाख करोड़ और 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा। देश में आर्थिक सुधारों के साथ टैक्स संग्रह में तेजी आई है। वित्त मंत्रालय के एक अध्ययन के मुताबिक, उपभोक्ता अब खाद्य तेल, चीनी, मिठाई, और स्नैक्स जैसी वस्तुओं पर कम खर्च कर रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading