केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर “श्री विजयपुरम” करने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य भारत को औपनिवेशिक प्रभावों से मुक्त करना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सम्मानित करना है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और कहा कि यह नाम परिवर्तन उस विजय और गर्व का प्रतीक है जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस क्षेत्र ने हासिल की थी।
उन्होंने इस द्वीपसमूह की ऐतिहासिक और रणनीतिक भूमिका पर जोर दिया, जो प्राचीन चोल साम्राज्य के दौरान एक नौसैनिक अड्डा हुआ करता था, और अब इसे भारत की सुरक्षा और विकास के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में देखा जाता है। अमित शाह ने यह भी उल्लेख किया कि यह वही स्थान है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार तिरंगा फहराया था और यह ऐतिहासिक सेलुलर जेल भी यहीं स्थित है, जहां वीर सावरकर सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी कैद थे।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगी ‘श्री विजयपुरम’





