सरकार ने आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा को एक बार फिर से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह समय सीमा 14 सितंबर 2024 थी। यह निर्णय खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका आधार 10 साल से पुराना है और जिनके लिए अपडेट करना अनिवार्य है। आधार अपडेट करने के लिए पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता होगी। पहचान के लिए आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह सेवा आधार पोर्टल पर मुफ्त उपलब्ध है, जबकि सामान्य तौर पर आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। ऑनलाइन अपडेट के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर से लॉगिन करें, ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई करें, और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
यूआईडीएआई ने आधार अपडेट कराने के लिए तीन महीने की मोहलत दी




