अगर आपको भी राशन कार्ड से जुड़े हर छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तो इस मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से आपका यह काम आसान होने वाला है। राशन कार्ड सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आम आदमी की जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार राशन कार्ड बनवाने या उसे अपडेट करवाने में हमें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी काम के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार ने एक ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे आप घर बैठे सभी काम आसानी से कर सकते हैं।
Mera Ration 2.0 एप
सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए एक एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप राशन कार्ड से जुड़े सभी काम आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से Mera Ration 2.0 एप डाउनलोड करना होगा। इसमें राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे आपका समय बचेगा और आप अपने घर पर ही काम कर सकेंगे।
आसानी से करें ये काम:
• राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की जानकारी जैसे नाम जोड़ना या हटाना कर सकते हैं।
• आपके परिवार के अनुसार मिलने वाले राशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
• राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
• राशन लेने के बाद आप रसीद ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
• अपने नजदीकी राशन डीलर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
• राशन कार्ड को बंद करवाने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
अब मोबाइल एप के द्वारा भी आप कर सकते हैं राशन कार्ड से जुड़े हर काम, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर






