बरेलवी उलेमा ने वक्फ संशोधन बिल के लिए गठित जेपीसी कमेटी का समर्थन किया

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी ने अपने एक बयान में वक्फ संशोधन बिल के लिए गठित जेपीसी कमेटी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जेपीसी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब सदन में पेश किया जाएगा, और मैं इसका खुलकर समर्थन करता हूं।

वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत में जहां-जहां वक्फ बोर्ड का गठन हुआ है, वहां वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार की शिकार हो रही हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भू-माफियाओं के साथ मिलकर वक्फ संपत्तियों को हड़पने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने वक्फ इसलिए किया था ताकि इससे होने वाली आमदनी गरीब और बेसहारा मुस्लिमों की मदद के लिए इस्तेमाल हो सके।

केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन बिल जल्द लागू करने की अपील
मौलाना शहाबुद्दीन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वक्फ संशोधन बिल को सदन में पारित कर जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रोका जा सके और इसकी आमदनी से गरीब मुस्लिमों की सहायता हो सके।

मुसलमानों को नजरअंदाज करने का आरोप
केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन के लिए संसद में एक बिल पेश किया था, लेकिन सहमति न बनने के कारण जेपीसी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जगदंबिका पाल कर रहे हैं। जेपीसी ने देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें कीं, खासतौर पर दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अंतिम बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। हालांकि, मौलाना शहाबुद्दीन ने नाराजगी जताई कि इन बैठकों में बरेलवी उलमा और बरेलवी संगठनों को नजरअंदाज किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading