कुछ समय पहले 2000 रुपये के नोटों को बंद करने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जनता की शंकाओं को दूर करने के लिए एक बयान जारी किया है। इस बयान में आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। ये नोट अब भी मान्य हैं और जिनके पास ये नोट हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने सरल प्रक्रिया बताई है जिसके जरिए आप 2000 रुपये के नोटों को बदल सकते हैं या अपने खाते में जमा कर सकते हैं।
7,117 करोड़ रुपये अभी भी बाकी हैं पिछले मंगलवार को केंद्रीय बैंक आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों का डेटा साझा करते हुए बताया कि अब तक 98% नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। हालांकि, अब भी 7,117 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट लोगों के पास हैं। आरबीआई ने बताया कि नोटबंदी की घोषणा के बाद शुरू में नोटों की वापसी तेजी से हुई, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कम हो गई। जुलाई में 7,581 करोड़ रुपये के नोट बाजार में थे, जो सितंबर तक घटकर 7,000 करोड़ रुपये रह गए। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोट बदलने की यह प्रक्रिया स्थानीय बैंकों में नहीं हो पाएगी। इन नोटों को बदलने के लिए आप अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित आरबीआई कार्यालयों में जा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी डाकघर के माध्यम से भी इन नोटों को जमा करवा सकते हैं।
अभी भी आप बदल सकते हैं 2000 रूपए के नोट- आरबीआई





