दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। सर्दियों के दौरान प्रदूषण में हो रही वृद्धि को देखते हुए, 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं और दिल्ली के नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दशहरे के बाद एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़कर वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार चला गया है, जिससे दिल्ली और एनसीआर के कई प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य या किसी भी अन्य माध्यम से जो लोग धूल प्रदूषण फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सोमवार से सख्त अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एंटी-डस्ट कैंपेन के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।
दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध






