राजस्थान में 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेने, अब और अधिक सुरक्षित होगा सफर

जयपुर। राजस्थान में अगले साल के अंत तक ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती दिखाई देंगी। साथ ही रेलवे ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण किया जाएगा। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों को भी अवरोध उत्पन्न करने से रोका जा सकेगा। रेलवे इस काम की तैयारी में पूरी ताकत से जुटा हुआ है। असल में, असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध वस्तुएं रखी जा रही हैं, और मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे अब ट्रैक के दोनों ओर 5 से 6 फीट ऊंची बाड़ लगा रहा है ताकि ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित हो सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत सबसे ज्यादा रेल यातायात वाले प्रमुख मार्गों की पहचान की गई है, जिसमें दिल्ली-अहमदाबाद (जयपुर होते हुए), रेवाड़ी-पालनपुर और अजमेर-चित्तौड़गढ़ समेत कई रूट शामिल हैं। इन सभी 1500 किलोमीटर के रूट पर फेंसिंग की जाएगी। यह काम पिछले छह महीनों से चल रहा है और अब तक 500 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक पर फेंसिंग हो चुकी है। संभवतः एक साल के भीतर यह काम पूरा हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के ट्रैक पर ट्रेनें 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल रही हैं, जिससे वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें भी अपनी पूरी गति नहीं पकड़ पा रही हैं। फेंसिंग पूरी होने के बाद ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी, क्योंकि दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी और ट्रैक सुरक्षित होंगे। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और वे जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
ट्रैक की सुरक्षा के लिए रेलवे तकनीकी साधनों का भी उपयोग कर रहा है, जैसे हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर डिवाइस और कवच प्रणाली, जो दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होंगी। इसके अलावा, जोन में विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिससे ट्रेनें अब पूरी गति से चल सकेंगी, और ईंधन तथा समय दोनों की बचत होगी।
कैप्टन शशि किरण, सीपीआरओ, उत्तर पश्चिम रेलवे

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading