दिल्ली में ग्रेप-2 लागू, पेट्रोल की 15 साल और डीजल की 10 साल पुरानी गाड़ियों पर रोक लगी

दिल्ली से लेकर नोएडा और गाज़ियाबाद तक प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में यह 567 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर आंकड़े जारी कर रहा है, जिसके अनुसार देशभर में प्रदूषण मापने के लिए 238 स्टेशन हैं। इसके मुताबिक, हनुमानगढ़ में एक्यूआई 291, भिवानी में 289, रोहतक में 283 और जिंद में 277 दर्ज किया गया, जिससे कुल 18 केंद्रों में प्रदूषण खराब श्रेणी में रहा।
एनसीआर में दिल्ली के बाद गाज़ियाबाद की हवा सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 257 दर्ज हुआ। इसके साथ ही, नोएडा में 252, गुरुग्राम में 210, ग्रेटर नोएडा में 183 और फरीदाबाद में 165 एक्यूआई दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक खराब हवा के संपर्क में रहने से श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा हो सकता है। साथ ही, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू हो गया है। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम की स्थिति प्रदूषण के फैलाव के लिए अनुकूल नहीं है। रात के समय धीमी हवाएं चल रही हैं, जिससे पराली जलाने जैसे प्रदूषण के स्रोतों से हवा की गुणवत्ता और खराब हो रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शादीपुर, आरकेपुरम और मुंडका सहित 10 इलाकों में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि बवाना, नॉर्थ कैंपस और बुराड़ी सहित 22 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की ओर चली, जिसकी गति 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को भी ऐसी ही हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि बुधवार को हवा की दिशा उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर होगी और बृहस्पतिवार को यह उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर चल सकती है।
IITM के अनुसार, सोमवार को उत्तर भारत में पराली जलाने की 500 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 2.881% रही। मंगलवार को यह बढ़कर 6.86% होने का अनुमान है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के आंकड़ों के मुताबिक, कूड़ा जलाने से 0.989% प्रदूषण हो रहा है, जबकि यातायात से 9.953% प्रदूषण हो रहा है।
बढ़ते प्रदूषण को लेकर सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक हुई, जिसके बाद मंगलवार सुबह 8 बजे से GRAP का दूसरा चरण लागू कर दिया गया। इसमें वाहन पार्किंग शुल्क बढ़ाने और CNG/इलेक्ट्रिक बस व मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने की सिफारिश की गई है। सर्दियों के दौरान खुले में बायोमास जलाने से बचने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, ड्यूल फ्यूल या प्रमाणित एजेंसी से रेट्रोफिटिंग करवाने वाले 62 से 800 किलोवॉट के जनरेटरों पर रोक नहीं रहेगी, जबकि पहले यह सीमा 125 किलोवॉट से 800 किलोवॉट के जनरेटरों के लिए थी। अब अधिक जनरेटर नियमों के तहत संचालित किए जा सकेंगे। 19 से 62 किलोवॉट क्षमता के डीजल सेट पर रोक नहीं होगी, और जिन इलाकों में ड्यूल फ्यूल या PNG इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होगा, वहां इन्हें इमरजेंसी सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ ही GRAP के पहले चरण की पाबंदियां भी जारी रहेंगी, जिनमें 500 वर्गमीटर या उससे बड़े भूखंडों पर निर्माण कार्यों पर रोक और थर्मल पावर प्लांटों पर कार्रवाई की जाएगी। होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में कोयला और जलाऊ लकड़ी का उपयोग भी प्रतिबंधित है।
दिल्ली में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी बनी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading