मुख्यमंत्री ने किया एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन, इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन शुरू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया। इसके बाद, देर रात से इस टर्मिनल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। रात 2 बजकर 10 मिनट पर अबू धाबी से यहां पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट आएगी, और इसमें आने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के उद्घाटन के साथ ही यह राजस्थान का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल बन गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे पर टर्मिनल-1 का उद्घाटन राजस्थान के विकास का प्रतीक है। उन्होंने टर्मिनल-1 के हेरिटेज लुक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राजस्थान आना और भी आसान होगा, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश है कि राजस्थान में निवेशकों और पर्यटकों की संख्या बढ़े, जिससे प्रदेश को फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अराइवल क्षेत्र में 14 काउंटर होंगे। इसके अलावा, 10 चेक-इन काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। ड्यूटी-फ्री आउटलेट्स और एफ एंड बी आउटलेट्स भी टर्मिनल-1 से काम करना शुरू कर देंगे। अन्य सुविधाएं जैसे एक मेडिकल रूम, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाएं और लाउंज भी सामान्य रूप से संचालित होंगी। सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ सहित अन्य 100 कर्मचारी और जवान तैनात रहेंगे।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट प्रशासन ने 16 जुलाई 2013 को टर्मिनल-1 को आम जनता के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था। जयपुर हवाई अड्डे पर टर्मिनल-2 के निर्माण के बाद टर्मिनल-1 को बंद करने का निर्णय लिया गया था, और इसके बाद से सभी उड़ानों का संचालन टर्मिनल-2 से ही हो रहा था। अब टर्मिनल-1 का पुनर्निर्माण किया गया है और इसे हेरिटेज लुक दिया गया है, जिसमें लाल पत्थर के साथ हवामहल, जंतर मंतर और कई अन्य हेरिटेज इमारतों की झलक देखने को मिलेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading