कानपुर के बाद अब लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। लखनऊ के मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पर रखी पेड़ की डाल बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में फंस गई। इससे ट्रेन का एक्सल टूट गया। चालक ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर रखे मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से मलिहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर डाले जाने का पता चला। तथा एक्सल काउंटर भी टूटा पड़ा मिला। घटना की वजह से काफी देर तक रूट प्रभावित रहा। कुछ वक्त पहले ही कानपुर में इसी तरह रेलवे ट्रैक को बाधित करने की साजिश के कई मामला सामने आया था। जांच एजेंसियां उस मामले की भी तफ्तीश कर रही हैं। इसके बाद ऊंचाहार, बिजनौर में भी घटनाएं हुईं। ऐसे में राजधानी में हुई इस घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है।
एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। सुबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम
लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर पेड़ की डाल रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश






