खुद को कस्टम अधिकारी बताकर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट, आठ लाख रुपये ट्रांसफर करवाए

खुद को कस्टम अधिकारी बताकर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट कर आठ लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए, पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि 19 अक्तूबर को एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और अपना नाम मोहिंदर कुमार बताया। उसने कहा कि सुरेंद्र की आईडी का उपयोग कर मलेशिया भेजा जा रहा एक पार्सल मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-46 निवासी इस व्यक्ति को पार्सल पकड़े जाने की सूचना देकर जांच के नाम पर डिजिटल अरेस्ट किया और मानव तस्करी मामले में फंसाने का डर दिखाकर 8 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को करीब तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेंद्र ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि पार्सल में ड्रग्स और नशीले पदार्थ हैं, लेकिन सुरेंद्र ने इससे इनकार किया। इस पर ठगों ने डराते हुए कहा कि मामले की जांच अंधेरी पुलिस स्टेशन करेगी। फिर वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में लिया और पुलिसकर्मी बनकर बताया कि सुरेंद्र के नाम से एक बैंक खाता खुला हुआ है जिसमें मानव तस्करी के करोड़ों रुपये जमा हैं। इसके बाद आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी गई। फिर फर्जी अंधेरी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में जांच की प्रक्रिया चलने लगी। ठगों ने सुरेंद्र को आठ लाख रुपये जमा करने का नोटिस भेजा, जिसके दबाव में उन्होंने आरटीजीएस से पैसे ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में दोबारा रुपये की मांग की गई, तब जाकर सुरेंद्र को ठगी का अहसास हुआ।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading