उत्तर प्रदेश विधान सभा के विशेष सचिव की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की अयोध्या के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरूवार की मध्य रात्रि उस समय हुई जब वे अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजभूषण दुबे का बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास रोजागांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके बेटे कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। सीओ आशीष निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को घटना की सूचना दी गई है। बृजभूषण दुबे बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेखा खास गांव के निवासी थे।
अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading