लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर सुर्खियां बटोरता नेताजी मुलायम सिंह का पोस्टर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी का पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है । सपा के पूर्व प्रमुख नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर यह पोस्टर लगाया गया है। होर्डिंग में मुलायम की तस्वीर को देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता हैरान रह गए. हालांकि, कहा जा रहा है कि यह होर्डिंग मुलायम की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने लगवाई क्योंकि होर्डिंग में अपर्णा यादव की भी तस्वीर है.
बीजेपी ऑफिस के बार लगी इस होर्डिंग में नेताजी को उनकी 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. इस होर्डिंग को देखकर सपा और बीजेपी में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ऑफिस के बाहर नेताजी की तस्वीर लगाकर एक अलग मैसेज देने की कोशिश की गई है. अपर्णा के अलावा इस होर्डिंग में चौधरी विवेक बालियान की भी तस्वीर है. कहा ये भी जा रहा है कि यह होर्डिंग अपर्णा ने नहीं बल्कि विवेक बालियान ने लगवाई. इस होर्डिंग पर लिखा है, ‘श्रद्धेय नेताजी की 85वीं जयंती पर शत शत नमन’.
दरअसल, यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव है. इससे पहले यहां पोस्टर्स और नारे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. हाल के कुछ दिनों में लखनऊ की सड़कों पर जमकर पोस्टर्स वार देखने को मिले हैं.
उत्तर प्रदेश की जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और गाजियाबाद सीट शामिल हैं.
अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading