आरजी कर रेप-मर्डर मामले के आरोपी संजय रॉय को सोमवार को अदालत में पेश करने के लिए जालीदार जेल वैन की जगह कोलकाता पुलिस की काले रंग की विशेष गाड़ी में लाया गया। अदालत परिसर में आरोपी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जब उसे अदालत परिसर में लाया गया, तो पुलिस की गाड़ियों ने एक साथ हॉर्न बजाए और पुलिसकर्मियों ने गाड़ी पर जोर-जोर से थपकियां मारीं ताकि वह मीडियाकर्मियों से बातचीत न कर सके।
यह मामला आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार से जुड़ा है। आरोपी संजय रॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 66, और 103 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की सुनवाई सियालदह एसीबी कोर्ट में हो रही है। पिछली पेशी के दौरान, संजय रॉय ने अदालत में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल का नाम लिया और प्रशासन पर उसे फंसाने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट से बाहर निकलते समय वह चिल्लाता हुआ दिखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल वैन से निकालकर कोलकाता पुलिस की विशेष गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने का इंतजाम किया।
आरजी कर अस्पताल रेप-मर्डर कांड मामले के आरोपी संजय रॉय की अदालत में पेशी






