डॉक्टर की सलाह लिए बिना दवा खाने से हो सकती है कई गंभीर समस्यायें

स्व-चिकित्सा का मतलब है अपनी बीमारियों के बारे में गूगल या इंटरनेट से जानकारी जुटाना और कम ज्ञान के आधार पर बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के दवाओं का सेवन करना। यह आदत सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक हो सकती है। यदि आप बीमारियों से बचाव चाहते हैं, तो नियमित स्वास्थ्य जांच कराना सबसे जरूरी है। इससे समय रहते गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का पता चल जाता है, जिससे सही इलाज और जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
डॉक्टरों का कहना है कि हमारे समाज में इलाज को लेकर सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाएं ले लेते हैं। इसे मेडिकल भाषा में सेल्फ मेडिकेशन कहा जाता है। ओवर-द-काउंटर दवाओं का सेवन आपको तुरंत राहत तो दे सकता है, लेकिन दीर्घकालिक रूप से यह आदत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। लंबे समय तक पेनकिलर या ओवर-द-काउंटर दवाओं का उपयोग किडनी फेलियर और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दर्द निवारक दवाओं के बार-बार या अधिक सेवन से हार्ट अटैक और आंतरिक रक्तस्राव का जोखिम बढ़ सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से गलत निदान और अनुचित उपचार का खतरा रहता है, जो दीर्घकालिक नुकसान का कारण बन सकता है।
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस भी सेल्फ मेडिकेशन के प्रमुख जोखिमों में से एक है। यह स्थिति तब होती है जब बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि दवाएं काम करना बंद कर देती हैं, जिससे संक्रमण का इलाज करना बेहद कठिन हो जाता है। द लैंसेट जर्नल के अनुसार, 1990 से 2021 के बीच एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के कारण हर साल 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। अगर इस दिशा में तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो अगले 25 वर्षों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, पेनकिलर दवाओं का बार-बार सेवन भी हार्ट अटैक और आंतरिक रक्तस्राव का कारण बन सकता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं और साथ में इबुप्रोफेन या नेप्रोक्सन जैसी दर्द निवारक दवाओं का बार-बार सेवन करते हैं, उनमें आंतरिक रक्तस्राव का खतरा दोगुना हो सकता है। डॉक्टरों का सुझाव है कि बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहद जरूरी है। ओवर-द-काउंटर दवाओं के उपयोग से बचना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन आपके शरीर को लाभ पहुंचाने के बजाय गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सही निदान और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
नोट: संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading