चुनाव हारने के बाद एमवीए में पड़ी दरार, समाजवादी पार्टी ने अलग होने का किया ऐलान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने महाविकास अघाड़ी से अलग होने का फैसला किया है। सपा प्रमुख अबू आसिम आजमी ने कहा कि हमने एमवीए से नाता तोड़ लिया है। एमवीए में हमारा अपमान हुआ, जिसे हमने सहा, लेकिन अब यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे चुनाव हारने के बाद हिंदुत्व का एजेंडा अपना रहे हैं। 6 दिसंबर, बाबरी विध्वंस की बरसी का जश्न मनाना हमें स्वीकार नहीं है। इस कारण हम एमवीए में नहीं रह सकते।
अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव भी मेरे फैसले से सहमत होंगे। उन्होंने शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर की पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस की तस्वीर के साथ शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का बयान साझा किया गया था। उस बयान में बाल ठाकरे ने कहा था कि बाबरी विध्वंस करने वालों पर उन्हें गर्व है। इस पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और मिलिंद नार्वेकर की तस्वीरें भी थीं। अबू आजमी ने कहा कि अगर एमवीए में इस तरह की बातें की जाती हैं, तो बीजेपी और एमवीए में क्या अंतर है? ऐसे में हम उनके साथ गठबंधन में क्यों रहें?
ईवीएम को लेकर उठे विवाद पर अबू आजमी ने कहा कि हमें इससे कोई मतलब नहीं है। अगर ईवीएम पर संदेह है, तो सभी पार्टियों को मिलकर इसे चुनाव प्रक्रिया से हटाने की मांग करनी चाहिए। बता दें कि एमवीए के विधायकों ने ईवीएम धांधली का हवाला देते हुए शपथ लेने से इनकार कर दिया था। वहीं, समाजवादी पार्टी के दोनों विधायक, अबू आसिम आजमी और रईस शेख, ने शपथ ली। सपा विधायकों का कहना है कि एमवीए में छोटे दलों का सम्मान नहीं हो रहा है और यह गठबंधन केवल तीन प्रमुख दलों तक सीमित है। इसलिए सपा ने एमवीए से अलग होने का निर्णय लिया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading