जयपुर में हाईवे पर ट्रक से टकराकर गैस से भरे टैंकर में धमाका, 13 लोगों की मौत, 45 लोग झुलसे, 40 गाड़ियां भी जलीं

जयपुर: हाइवे पर मचा हाहाकार, जलते हुए भागते दिखे लोग, दिल दहला देने वाला मंजर
राजधानी जयपुर के अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के नजदीक आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद टैंकर में आग लग गई, जिससे दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में 45 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है और कई लोगों का इलाज सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा है। धमाका इतना भयानक था कि टैंकर में भरी गैस 200-300 मीटर तक फैल गई, वहां तक आग लग गई। कई गाड़ियों के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा सुबह करीब 6 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। विस्फोट के कारण हाईवे पर बने गोदाम और वेयरहाउस भी आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। एक तरफ आग बुझाने का काम हुआ, तो दूसरी तरफ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह मंजर दिल दहला देने वाला था। धमाके के बाद अंधेरे में आग की तेज लपटें सूरज जैसी लग रही थीं। चीख-पुकार के बीच लोग जलते हुए गाड़ियों से निकलकर भागते दिखे। महिंद्रा सेज में काम करने वाले प्रकाश और विवेक ने बताया कि वे अपने दोस्त अशोक पारीक के साथ लौट रहे थे, तभी टैंकर से गैस रिसाव की बदबू आने लगी। उन्होंने चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन टैंकर चालक ने ध्यान नहीं दिया। तभी धमाका हुआ, और उनकी गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने जान बचाई, लेकिन अशोक पारीक बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, और यातायात को बगरू से डायवर्ट किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading