संसद में धक्का-मुक्की से भाजपा के 2 सांसद घायल, राहुल गांधी पर लगाये आरोप

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद के अंदर और बाहर माहौल काफी गर्म हो गया है। संसद के बाहर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, जिसमें भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इस घटना में घायल सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रताप सारंगी के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। दोनों सांसद, प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत, आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। अस्पताल के एमएस अजय शुक्ला ने बताया कि सीटी स्कैन और अन्य जांच की जा रही है। प्रताप सारंगी को अस्पताल लाए जाने तक उनके सिर से काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने उनके घाव पर टांके लगाए हैं। बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी यह घटना हुई।” भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया, “राहुल गांधी ने मारपीट की और उनका व्यवहार गुंडों जैसा था। यह देश ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।”
राहुल गांधी ने खारिज किए आरोप
राहुल गांधी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भाजपा के सांसद मुझे रोकने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, “संसद के मुख्य द्वार पर भाजपा-एनडीए सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी और उनके सांसदों ने जबरदस्ती घुसकर धक्का-मुक्की की। संसद कोई ताकत दिखाने का मंच नहीं है। राहुल गांधी ने भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया। यह निंदनीय है।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रताप सारंगी से मुलाकात के बाद कहा, “प्रताप चंद्र सारंगी जी को इस हालत में देखकर मन पीड़ा से भर गया। यह संसद के इतिहास का काला दिन है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो किया, वह भारतीय लोकतंत्र और संस्कृति का अपमान है। उन्हें लोकतांत्रिक आचरण सिखाने की जरूरत है। हम इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हैं

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading