राजस्थान: खतरनाक एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की दस्तक से हडकंप

खतरनाक माने जा रहे एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की दस्तक के बाद मानवीय जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से गठित मेडिकल टीम ने खीचन गांव में सर्वे शुरू किया है। कुरजां के पड़ाव स्थल पर एक रिजर्व एम्बुलेंस को तैनात किया गया है और विशेष रूप से प्रशिक्षित एम्बुलेंस टीम को भी तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि खीचन में शीतकालीन प्रवास कर रही डेमोइले क्रेन की 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक नौ कुरजां की बीमारी और मौत के बाद, उनके विसरा को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। जांच में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से खीचन में कुरजां के पड़ाव स्थलों पर आमजन का आवागमन बंद कर दिया गया। अब, सात दिनों के अंतराल के बाद बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए मेडिकल टीम ने गांव-गांव जाकर सर्वे शुरू किया है।
जयपुर से पब्लिक हेल्थ विभाग की मेडिकल टीम के विशेषज्ञ भी बुधवार को खीचन पहुंचे। उन्होंने कुरजां पड़ाव स्थल और स्थानीय मेडिकल हेल्थ टीम के साथ खीचन गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरज बिस्सा के नेतृत्व में सात मेडिकल टीमों का गठन किया गया है, जो खीचन के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। टीम हर घर में जाकर सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की जानकारी एकत्रित कर रही है। इन टीमों में सीएचओ, एएनएम, और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं, जो प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करती हैं। सर्वे टीम को दिन में दो बार रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजन को बर्ड फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। गांव में प्रचार के लिए भोंपू का उपयोग किया जा रहा है और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पहले दिन 550 घरों का सर्वे किया गया। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। वन विभाग, पशुपालन विभाग और मेडिकल टीम मिलकर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए काम कर रहे हैं। – डॉ. धीरज बिस्सा फलोदी

पिछले सात दिनों से खीचन में किसी भी कुरजां पक्षी की मौत या बीमारी का नया मामला सामने नहीं आया है। फिर भी, सतर्कता बनाए रखते हुए कुरजां के पड़ाव स्थलों पर निगरानी जारी है और आस-पास के मलार, रिण और अन्य गांवों में भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। – डॉ. भागीरथ सोनी, नोडल अधिकारी, पशुपालन विभाग

वन विभाग की टीम भी फलोदी पहुंच चुकी है। रेंजर और तीन वनकर्मी स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ कुरजां पड़ाव स्थलों की निगरानी और सर्वे में सहयोग कर रहे हैं। कृष्णकांत व्यास एसीएफ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading