अब मुरादाबाद में मिला 44 साल से बंद गौरी शंकर मंदिर, गर्भगृह की खुदाई में निकला शिवलिंग

44 वर्षों से बंद इस गौरी शंकर मंदिर में नंदी, गणेश, कार्तिकेय और भगवान हनुमान की खंडित मूर्तियां पाई गई हैं। नगर निगम ने मंदिर की सफाई करवाई है।

संभल, वाराणसी और बुलंदशहर के बाद अब मुरादाबाद में भी 44 साल से बंद एक और गौरी शंकर मंदिर मिला है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने जब गर्भगृह की खुदाई की, तो वहां मलबे में दबा शिवलिंग और अन्य खंडित मूर्तियां बरामद हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफाई कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में भगवान की मूर्तियों की पुन: स्थापना की जाएगी।

44 वर्षों से बंद था गौरी शंकर मंदिर
जानकारी के अनुसार, इस मंदिर के दोनों द्वारों को 1980 में मलबा डालकर बंद कर दिया गया था। यह भी सामने आया है कि 1980 के दंगों के दौरान पुजारी की हत्या के बाद से यह मंदिर बंद था। लंबे समय से बंद रहने के कारण मंदिर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। अब प्रशासन की देखरेख में सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। मंदिर को फिर से पूजा-अर्चना के लिए तैयार किया जा रहा है। पुजारी के पोते ने हाल ही में मुरादाबाद के जिलाधिकारी को आवेदन देकर मंदिर को दोबारा खोलने की अपील की थी। इसके बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने मंदिर को खुलवाया और सफाई कार्य शुरू करवाया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जानकारी दी कि बंद पड़े गौरी शंकर मंदिर को खोलकर उसकी सफाई और रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। पत्थर और टाइल्स जैसी आवश्यक सामग्रियों को जोड़ने के बाद मूर्तियों की स्थापना और अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य पूरे होने के बाद इसे आम जनता के लिए पूजा-अर्चना हेतु खोला जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading