मोदी ने कहा, ‘ये दशक उत्तराखंड का है’, रोप-वे से चंद मिनटों में भक्त पहुंच सकेंगें केदारनाथ धाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले प्रधानमंत्री ने मॉ गंगा का मायका कहे जाने वाले उत्तरकाशी के मुखबा गांव में उनकी पूजा-अर्चना के साथ आरती भी की। यहां उनका पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया गया। यहां के लोगों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री हर्षिल पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। मोदी ने कहा कि आज एक बार फिर यहाँ आकर, आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।
उधर, हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना भाषण गंगा मैया की जय से शुरू किया और गंगा मैया की जय पर ही खत्म किया. उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे थे. प्रधानमंत्री मोदी जब हर्षिल और मुखबा पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज गुरुवार को हर्षिल-मुखबा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उत्तरकाशी जिले के इस सीमावर्ती क्षेत्र में गजब का उत्साह और उल्लास देखने को मिला.
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि उत्तराखंड का हर्षिल-मुखबा आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। चारधाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद जीवनदायिनी मां गंगा का ये शीतकालीन गद्दी स्थल है। आज एक बार फिर यहां आकर, आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिला। मेरा मानना है कि उन्हीं की कृपा से मैं काशी पहुँचा और अब काशी के सांसद के रूप में सेवा कर रहा हूं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा केंद्रीय कैबिनेट सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इससे तीर्थयात्री चढ़ाई से बच सकेंगे. सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच रोप-वे 12.9 किमी लंबा होगा, जिस पर 4081 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है. वहीं, हेमकुंड साहिब रोप-वे पर 2730 करोड़ रुपए खर्च होंगे. यह गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक की यात्रा को सुगम बनाएगा. यह प्रोजेक्ट चार से छह साल में पूरे हो जायेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। और कहा, ’म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी’। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने यहां के शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा। मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा। मोदी ने लोगों से उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुने। साथ ही उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बेहतर बताया।
उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही मोदी ने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां विंटर योगा सेशन आयोजित किए जाएं। प्रधानमंत्री ने धामी सरकार से कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading