सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु दम घुटने से हुई, सीबीआई ने पेश की क्लोज़र रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को समाप्त करते हुए मुंबई की एक अदालत में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लगभग पांच साल बाद एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने 2020 में हुई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच समाप्त कर मुंबई की एक अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश की है। यह खबर शनिवार को सामने आई, जिससे लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

क्या था सुशांत की मृत्यु का कारण?
सुशांत सिंह राजपूत, जो उस समय 34 वर्ष के थे, 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत से पूरे देश में हलचल मच गई थी और इस घटना ने एक बड़े विवाद को जन्म दिया था। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच की, लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। मुंबई के कूपर अस्पताल में किये गये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया था।
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने “किस देश में है मेरा दिल” जैसे धारावाहिकों में काम किया और एकता कपूर के लोकप्रिय शो “पवित्र रिश्ता” में अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और “काई पो छे”, “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “शुद्ध देसी रोमांस”, “डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!”, “छिछोरे” और “दिल बेचारा” जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उनकी फिल्म “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। उनकी आखिरी फिल्म “दिल बेचारा”, जो मशहूर उपन्यास “द फॉल्ट इन आवर स्टार्स” का आधिकारिक रीमेक थी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी नजर आई थीं और इसे मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया था।

दिशा सालियान मामले की भी होगी सुनवाई
दूसरी ओर, सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला भी सुर्खियों में है। दिशा 8 जून 2020 को मृत पाई गई थीं, जो सुशांत की मृत्यु से कुछ दिन पहले की घटना थी। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने आदित्य ठाकरे सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी अपील की है। इस याचिका पर सुनवाई 2 अप्रैल को होगी।
आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह मामला कोर्ट में है, इसलिए हम कोर्ट में ही अपनी बात रखेंगे।” इस बीच, सतीश सालियान के वकील ने उस समय के एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े को भी याचिका की कॉपी दी है। समीर वानखेड़े के वकील फैजान मर्चेंट ने बताया कि उनका मुवक्किल हाई कोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने जा रहा है, जिसमें सभी संबंधित बिंदुओं का जवाब दिया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading