पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद और ढाका को बड़ा झटका दिया है, जिससे दोनों देशों के दिवालिया होने की आशंका बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर के अनुसार, पाकिस्तान अमेरिका पर 58% टैरिफ लगाता है। इसके जवाब में अमेरिका ने 29% टैरिफ लगाने का फैसला किया है। वहीं, बांग्लादेश अमेरिकी सामान पर 74% टैरिफ लगाता है, जिसके जवाब में अमेरिका ने 37% टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
ट्रंप ने इस टैरिफ लगाने की घोषणा को ‘मुक्ति दिवस’ का नाम दिया है। उन्होंने अपने नए टैरिफ की घोषणा कर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। यह टैरिफ 9 अप्रैल, 2025 से लागू होगा, जिसमें पहले से घोषित 10% का बेसलाइन टैरिफ भी शामिल रहेगा।
भारत पर भी अमेरिका ने 26% टैरिफ लगाया है, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश को इससे बड़ा झटका लगा है क्योंकि इन दोनों पर लगाया गया टैरिफ भारत से अधिक है।
पाकिस्तान पर लगाया गया टैरिफ उसकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है। पाकिस्तान का कपड़ा उद्योग अपने निर्यात का बड़ा हिस्सा अमेरिका को भेजता है और पहले से ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा और घरेलू संकट का सामना कर रहा है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ उसका रेडीमेड गारमेंट उद्योग है, जो अमेरिका को लगभग 49,800 करोड़ रुपये का निर्यात करता है। इस नीति से उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।
दोनों देश पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, और इस टैरिफ से न केवल व्यापार घाटा बढ़ेगा, बल्कि रोज़गार और विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आएगी।
अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाकर पाकिस्तान और बांग्लादेश को झटका दिया






