तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के बीच गठबंधन हो गया है। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने चेन्नई में एआईएडीएमके प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। अमित शाह ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एनडीए के तहत भाजपा, एआईएडीएमके और अन्य सहयोगी दल मिलकर एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने साफ किया कि राज्य में चुनाव पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि एनईईटी और परिसीमन जैसे मुद्दों को विपक्ष सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अन्नाद्रमुक ने गठबंधन के लिए कोई शर्त नहीं रखी है और भाजपा उसकी आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करेगी। यह गठबंधन एनडीए और एआईएडीएमके, दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने यह विश्वास जताया कि तमिलनाडु की जनता इन मुद्दों को समझती है और डीएमके से इनका जवाब चाहती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading