पहलगाम आतंकी हमले पर बोले भागवत, हिंदू धर्म पूछकर हत्या नहीं कर सकते

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इन आतंकियों का पूरी तरह से सफाया ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष दो धर्मों के बीच नहीं, बल्कि ‘धर्म’ और ‘अधर्म’ के बीच की लड़ाई बन चुका है।
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने कहा, “आज जो लड़ाई हम देख रहे हैं, वह संप्रदायों या धर्मों के बीच नहीं है। इसका आधार जरूर धर्म है, लेकिन यह लड़ाई ‘धर्म’ बनाम ‘अधर्म’ की है। हमारे सैनिकों ने कभी किसी का धर्म पूछकर जान नहीं ली। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों ने निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हिंदू कभी ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए देश को मज़बूत होना पड़ेगा।” उन्होंने आगे कहा, “पूरा देश दुख और ग़ुस्से में है। इन राक्षसों को खत्म करने के लिए भारी शक्ति की आवश्यकता है। लेकिन कुछ लोग अब भी सच्चाई को मानने को तैयार नहीं हैं, और उनमें अब बदलाव की कोई संभावना नहीं बची है।” आतंकवाद के ख़िलाफ़ सख्त रुख अपनाते हुए भागवत ने कहा, “रावण शिव का भक्त था, वेदों का ज्ञाता था, लेकिन उसकी बुद्धि और सोच गलत दिशा में थी और वह कभी नहीं बदला। अंततः उसे समाप्त करना ही पड़ा। ऐसे ही असुरों का अंत आवश्यक है। यही अपेक्षा है और यह पूरी भी होगी।”
गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 लोग महाराष्ट्र के थे। चश्मदीदों के अनुसार, आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और हिंदू होने पर उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पीड़ितों से अज़ान पढ़ने को भी कहा था। इस हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)’ ने ली है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading