भारत के कड़े रुख के बाद हरकत में आया पाकिस्तान, राष्ट्रपति जरदारी से मिले प्रधानमंत्री शरीफ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। लगातार दुनिया के सामने सफाई देने और धमकियां देने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान अब अंदरूनी स्तर पर मंथन कर रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करने पहुंचे और देश की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। बैठक में दोनों नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का जोरदार जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।

पहलगाम में 26 निर्दोषों की बेरहमी से हत्या
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया। इसके बाद शहबाज शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से भी बात की और हमेशा की तरह इस हमले की निष्पक्ष जांच की बात दोहराई। अमेरिका के सामने भी शरीफ इस मुद्दे पर सफाई दे चुके हैं।

भारत ने दिए कड़े जवाब
हमले के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना और राजनयिक संबंधों को सीमित करना शामिल है। इसके अलावा बुधवार को भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया।

यूएनएससी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
भारत-पाक तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष इवेंजेलोस सेकेरिस ने कहा कि यदि अनुरोध किया जाता है तो इस मामले पर चर्चा की जा सकती है। हाल ही में सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रेस बयान जारी किया था और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading