आईपीएल 2025: भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा, “देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2025 को फिलहाल एक सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। हमें भारतीय सेना पर गर्व है और बीसीसीआई सरकार एवं सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।” बीसीसीआई के इस फैसले से पहले, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार को कहा था कि टूर्नामेंट जारी रहेगा, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद शुक्रवार को इसे टालने का ऐलान किया गया। धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच पहले ही तकनीकी खामी की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 को लेकर अनिश्चितता और गहराने लगी थी।
राजीव शुक्ला ने कहा कि “स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला किया जाएगा। ” जब उनसे लीग के लिए विंडो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “सभी बोर्ड हमारे साथ हैं, इसलिए विंडो कोई समस्या नहीं है। ” विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “यह उनका निजी निर्णय होगा।” आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में था और अब तक 16 मुकाबले, जिनमें फाइनल भी शामिल है, बाकी थे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था। इसी बीच, पाकिस्तान सुपर लीग को भी पीसीबी ने यूएई स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

सेना की कार्रवाई और स्थिति की गंभीरता
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने इसके जवाब में लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर और सियालकोट सहित सात शहरों में जवाबी हमला किया। अब नौसेना भी इस अभियान में शामिल हो गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वे ऑस्ट्रेलियाई सरकार, बीसीसीआई, पीसीबी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading