पाकिस्तान ने तय की सीजफायर की सीमा, न्यूज एजेंसी एएफपी का दावा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर की अवधि 18 मई तक तय की गई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएफपी ने दी है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या 18 मई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव फिर से बढ़ेगा?

डीजीएमओ स्तर पर हुआ था सीजफायर का समझौता
विदेश मंत्री डार ने बताया कि यह फैसला 14 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (सेना अभियानों के महानिदेशक) के बीच हॉटलाइन पर हुई बातचीत में लिया गया। ज्ञात हो कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति डीजीएमओ स्तर की वार्ता में बनी थी।

सेनाओं ने भरोसे को बनाए रखने पर जताई सहमति
भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए पारस्परिक विश्वास बढ़ाने के उपाय जारी रखने पर सहमति जताई है। भारतीय सेना ने गुरुवार देर रात बताया कि 10 मई को डीजीएमओ स्तर पर हुई सहमति को आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह ताजा फैसला किस वार्ता का हिस्सा था।

भारत ने वार्ता के लिए रखी शर्तें
भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर स्पष्ट शर्तें रख दी हैं। भारत का कहना है कि अगर कोई बातचीत होगी, तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर ही होगी। सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित रहेगी। पाकिस्तान इस मुद्दे पर पहले भी पुनर्विचार की मांग कर चुका है और इस समय वह दबाव में है।

पहलगाम हमले का भारत ने लिया बदला
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसके हमलों को नाकाम कर दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading