कार-टी सेल थेरेपी से मात्र नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म करने का दावा

भारत के डॉक्टरों ने रक्त कैंसर के इलाज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तमिलनाडु स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर के डॉक्टरों ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से एक क्लिनिकल ट्रायल किया है, जिसमें दावा किया गया है कि मात्र नौ दिन में रक्त कैंसर को खत्म किया गया है। इस उपचार पद्धति को “वेल कार-टी” नाम दिया गया है। पहली बार कार-टी सेल्स को भारत में ही अस्पताल स्तर पर तैयार कर मरीजों को दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इस परीक्षण में 80% मरीज 15 महीने बाद भी कैंसर-मुक्त पाए गए। आईसीएमआर ने इसे कैंसर चिकित्सा में बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि यह इलाज न केवल तेज और सस्ता है, बल्कि इसे मरीजों के नजदीक उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार-टी थेरेपी से हुआ इलाज
इस परीक्षण में कार-टी थेरेपी का उपयोग किया गया, जिसमें मरीज की खुद की टी-कोशिकाओं को संशोधित कर उन्हें कैंसर से लड़ने योग्य बनाया गया। यह प्रयोग एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) और लार्ज बी-सेल लिम्फोमा (एलबीसीएल) जैसे रक्त कैंसर के मरीजों पर किया गया। हालांकि भारत में यह तकनीक पहली बार नहीं अपनाई गई है, 2023 में इम्यूनो एक्ट और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई ने भी स्वदेशी कार-टी थेरेपी विकसित की थी।

पहले ट्रायल में उत्साहजनक परिणाम
आईसीएमआर ने बताया कि ट्रायल में एएलएल से पीड़ित सभी मरीज ठीक हो गए, जबकि एलबीसीएल रोगियों में से 50% पूर्णतः स्वस्थ हुए। कुल मिलाकर, 80% मरीज 15 महीने बाद भी रोग-मुक्त रहे। इलाज के दौरान कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स देखे गए, लेकिन किसी भी मरीज में न्यूरो टॉक्सिसिटी नहीं पाई गई।

दुनियाभर में 40 दिन लगते हैं, भारत में सिर्फ 9 दिन
इस तकनीक को वेल्लोर स्थित अस्पताल में स्वचालित मशीनों से विकसित किया गया, जिसमें केवल नौ दिन लगे। वैश्विक स्तर पर इसी प्रक्रिया में लगभग 40 दिन का समय लगता है। भारत ने इस तकनीक को 90% तक सस्ता बना दिया है।

उपचार खर्च में 90% तक की बचत
जहां दुनिया में कार-टी थेरेपी की लागत 3 से 4 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, वहीं वेल कार-टी मॉडल ने इसे बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने की राह खोल दी है। भारत में हर साल करीब 50,000 नए ल्यूकेमिया मरीज सामने आते हैं, ऐसे में यह तकनीक एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading