भारत में आने की तैयारी में टेस्ला; दिल्ली और मुंबई में ड्राइवरों की कर रही है भर्ती

अमेरिका की जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला अब भारत में कदम रखने की पूरी तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये ड्राइवर खासतौर पर टेस्ला के ऑटोपायलट सिस्टम की टेस्टिंग के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं।
इन ड्राइवरों को ‘प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर’ कहा जाएगा। इनका काम इंजीनियरिंग टेस्ट वाहनों को भारत की वास्तविक सड़कों पर चलाना और जरूरी डेटा जुटाना होगा। यह डेटा टेस्ला को अपने ऑटोमैटिक ड्राइविंग सिस्टम जैसे कि ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और FSD (फुल सेल्फ ड्राइविंग) को भारतीय ट्रैफिक और सड़क परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल बनाने में मदद करेगा। इसे भारत में टेस्ला के लॉन्च की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टेस्ला को किस प्रकार के ड्राइवरों की जरूरत है?
कंपनी ऐसे अनुभवी ड्राइवरों की तलाश में है जो भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में भी लंबी ड्राइविंग कर सकें। इनका काम केवल गाड़ी चलाना नहीं होगा, बल्कि गाड़ी में लगे सेंसर, कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम से डेटा एकत्र करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
इस भूमिका में प्रतिदिन लगभग 5 से 8 घंटे तक टेस्ट व्हीकल चलाना होगा, साथ ही रिकॉर्डिंग उपकरणों का संचालन करना और प्राप्त डेटा की गुणवत्ता की जांच भी करनी होगी।
ड्राइवरों को यह भी रिपोर्ट करना होगा कि सिस्टम में किन-किन हिस्सों में सुधार की जरूरत है।
टेस्ला चाहती है कि आवेदन करने वाले ड्राइवरों को ADAS और सेल्फ-ड्राइविंग तकनीकों की बुनियादी समझ हो और वे तेज रफ्तार व लक्ष्योन्मुखी कार्य वातावरण में सहजता से काम कर सकें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading