
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और एनडीआरएफ व प्रशासन से जानकारी ली। बाद में वे अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल यात्रियों और हॉस्टल के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे और घायलों को हरसंभव सहायता दी जाए।






