राजस्थान:एनएलयू जोधपुर में राजस्थान के छात्रों को 25% आरक्षण वैध- हाईकोर्ट

जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), जोधपुर में राजस्थान मूल के छात्रों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 25 प्रतिशत आरक्षण को वैध करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसमें कोई भी संवैधानिक उल्लंघन नहीं है।
न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति चन्द्रप्रकाश श्रीमाली की खंडपीठ ने कोलकाता निवासी क्लैट-2024 की एक अभ्यर्थी की याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में यह दावा किया गया था कि 22 जनवरी 2022 को एनएलयू की कार्यकारी परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव और 26 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना अनुचित है, क्योंकि एनएलयू जोधपुर अधिनियम, 1999 में इस प्रकार के आरक्षण का कोई उल्लेख नहीं है और इसे लागू करने से पहले अकादमिक परिषद की अनुमति नहीं ली गई। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आरक्षण प्रक्रिया में कोई भी तकनीकी त्रुटि नहीं है और देश के अन्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ पहले से ही अपने-अपने राज्यों के निवासियों को इसी प्रकार का आरक्षण दे रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading