देशभर में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 की शुरुआत; ई-पासपोर्ट को बताया गया बड़ी उपलब्धि

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पूरे देश में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) 2.0 की शुरुआत की और इसे एक बड़ी प्रगति करार दिया। उन्होंने पासपोर्ट विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों और सहयोगियों को उनके समर्पण और कार्यकुशलता के लिए बधाई दी।
13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को उन्होंने भारत और विदेशों में कार्यरत सभी पासपोर्ट अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि ई-पासपोर्ट की शुरुआत और पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के अगले चरण की घोषणा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर आधारित आपके प्रयासों ने नागरिकों की यात्रा को सहज बनाया है, वैश्विक अवसरों की पहुंच बढ़ाई है और आम लोगों को सशक्त किया है। विदेश मंत्रालय PSP 2.0 और ई-पासपोर्ट जैसी पहलों के माध्यम से समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।” सोशल प्लेटफार्म ‘X’ (एक्स) पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने कहा कि पासपोर्ट सेवा में हुए सुधार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” जैसे शासन के तीन प्रमुख स्तंभों को दर्शाते हैं, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

एक दशक में सेवा में बड़ा बदलाव
विदेश मंत्री ने बताया कि 2014 में जहाँ 91 लाख पासपोर्ट जारी हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 1.46 करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि PSP V2.0 को देशभर में लागू कर दिया गया है, जिसमें दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार की नागरिक-केन्द्रित सेवा की प्रतिबद्धता के अनुरूप PSP V2.0 अब देशभर में लागू हो चुका है। विदेशों में भी इसका पायलट परीक्षण जारी है और इसे चरणबद्ध तरीके से सभी दूतावासों व वाणिज्य दूतावासों में लागू किया जाएगा।”

ई-पासपोर्ट: एक बड़ी उपलब्धि
जयशंकर ने कहा कि ई-पासपोर्ट, जो संपर्क रहित चिप तकनीक पर आधारित है, यात्रा को सुगम बनाता है और इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज करता है। इसके साथ ही उन्होंने mPassport Police App का जिक्र किया, जिसकी मदद से 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस सत्यापन का समय 5-7 दिनों तक घट गया है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के ज़रिए दूरस्थ क्षेत्रों में भी पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे वहां के नागरिकों को अब सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading