सीरिया में हिंसा भड़की;इस्राइली हमले में सीरियाई सेना मुख्यालय को भारी नुकसान

सीरिया के दक्षिणी स्वैदा प्रांत में सुरक्षा बलों और ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक के मिलिशिया के बीच हुआ संघर्षविराम टूट गया है, जिससे क्षेत्र में हालात फिर से बिगड़ गए हैं। इसी बीच, इस्राइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित सेना के मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला दमिश्क स्थित रक्षा मंत्रालय के नजदीक किया गया, जब ड्रूज मिलिशिया और सीरियाई बलों के बीच झड़पें जारी थीं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमले में सीरियाई सैन्य मुख्यालय को भारी क्षति पहुंची है।
इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दमिश्क क्षेत्र में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर हमला किया है और वर्तमान स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। आईडीएफ ने स्पष्ट किया कि यह हमला राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशानुसार किया गया है और वे दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
स्वैदा प्रांत में फिर से हिंसक टकराव होने के बाद संघर्षविराम टूट गया। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने ड्रूज मिलिशिया पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंत्रालय ने बताया कि स्वैदा शहर में फायरिंग के स्रोतों को नियंत्रित करने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी है, और नागरिकों की सुरक्षा, नुकसान की रोकथाम तथा विस्थापित लोगों की वापसी सुनिश्चित की जा रही है। बुधवार को सरकारी बलों और ड्रूज समुदाय के सदस्यों के बीच भीषण झड़प हुई, जिनमें गैर-न्यायिक हत्याओं, लूटपाट और नागरिक घरों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इन झड़पों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार बुधवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 250 के पार पहुंच गई थी, जिनमें चार बच्चे, पांच महिलाएं और 138 सैनिक व सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

इस्राइल में ड्रूज समुदाय को माना जाता है वफादार
इस्राइल में ड्रूज समुदाय को एक वफादार अल्पसंख्यक के रूप में देखा जाता है और वे इस्राइली सेना में भी अपनी सेवा देते हैं। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे सीरिया की संप्रभुता का सम्मान करें और किसी भी विद्रोही या अलगाववादी गतिविधि को समर्थन न दें। साथ ही सीरियाई नागरिकों से भी हिंसा छोड़ने, हथियार डालने और देशविरोधी तत्वों को असफल करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति असद के शासन में गिरावट के बाद से इस्राइल ने सीरिया के प्रति आक्रामक नीति अपनाई है। इस्राइली सेना ने स्पष्ट किया है कि वह अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में इस्लामी आतंकवादियों की उपस्थिति बर्दाश्त नहीं करेगी। इस्राइल ने गोलान हाइट्स सीमा क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के गश्ती बफर जोन पर कब्जा जमा लिया है और अब तक सीरिया में सैकड़ों सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले कर चुका है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading