दिल्ली: मुख्यमंत्री के सुल्तानपुरी दौरे में 50 हजार फ्लैट जर्जर हालत में पाए गए

दिल्ली-एनसीआर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सुल्तानपुरी स्थित डीडीए फ्लैट्स का निरीक्षण किया। उनके साथ दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये फ्लैट वर्ष 2011 में झुग्गीवासियों के लिए बनाए गए थे, जिन पर सरकार ने अरबों रुपये खर्च किए थे। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता और नीयत की कमी के कारण ये फ्लैट गरीबों को नहीं दिए गए और अब 50,000 फ्लैट जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन फ्लैट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण के लिए सरकार को करोड़ों रुपये और खर्च करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार संकल्पित है कि हर झुग्गीवासी को एक पक्का मकान, सुरक्षित वातावरण और सुविधाएं मिलें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर गरीब को घर” देने के संकल्प के तहत दिल्ली सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी एजेंसी को झुग्गियां तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक झुग्गीवासियों को वैकल्पिक मकान न मिल जाए।
रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्षों तक झुग्गीवासियों को मकान देने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया, और अब वही लोग झुग्गियों के टूटने पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार 10 लाख मकान बनाकर गरीबों को आवंटित करेगी, जिससे हर नागरिक को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिल सके।

दिल्ली में 10 लाख लोगों को मकान देने की योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 10 लाख लोगों को मकान की आवश्यकता है। उन्होंने सुल्तानपुरी के 50 हजार जर्जर डीडीए फ्लैट्स का दौरा कर हालात का जायजा लिया। सरकार झुग्गियों के बदले मकान देने की संभावनाएं तलाश रही है। उनका कहना था कि सभी को मकान के साथ-साथ स्नानघर और स्वच्छ शौचालय की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री के “जहां झुग्गी, वहां मकान” योजना के तहत मुख्यमंत्री ने अपने बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उसी के तहत यह निरीक्षण किया गया है। अब समय आ गया है कि झुग्गीवासियों को भी एक सम्मानजनक जीवन मिले। दिल्ली सरकार इन फ्लैट्स की मरम्मत और पुनर्निर्माण करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गरिमामय जीवन देने का कार्य करेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading